सहायक कोच से अलग हुई मुंबई सिटी एफसी

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को कहा कि टीम ‘आपसी सहमति’ से अपने सहायक कोच स्पेनियार्ड ऑस्कर ब्रुजोन से तत्काल प्रभाव से अलग हो गई है।

ब्रुजोन ने कहा कि वह टीम के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेंगे।

मुंबई सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंद्रनील दास ब्लाह ने अपने बयान में कहा, “हमारी फुटबाल धारणाओं में मतभेद थे और दोनों पक्षों को लगा कि अलग होना ही सबसे बेहतर होगा। हम ऑस्कर को उनकी मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं और साथ ही भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

ब्रुजोन ने कहा, “मान मतलब मेरे क्लब का सम्मान, जो खिलाड़ी, मालिक और प्रशंसक हैं। मुझे कम समय में क्लब के लिए किए गए काम पर गर्व है और मैं जानता हूं कि क्लब को भी यहीं लगता होगा।”

ब्रुजोन ने कहा, “मैं यहीं कहना चाहता हूं कि मुंबई सिटी एफसी का हिस्सा होना सच में गर्व और सम्मान की बात रही।”

मुंबई सिटी के वर्तमान कोत निकोलस अनेल्का हैं और वह टीम के मार्की खिलाड़ी भी हैं। आईएसएल में टीम 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493