प्रियंका चोपड़ा की क्रिसमस जैसी दिवाली

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिवाली के इस मौके पर भले ही देश में नहीं हैं, लेकिन वह विदेश होने के बावजूद रोशनी के साथ इस त्योहार का जश्न मना रही हैं।

दिवाली के मौके पर प्रियंका ने कनाडा में स्थित अपने घर को विभिन्न प्रकार की बत्तियां सजा रखी है। इस पर अभिनेत्री का कहना है कि यह लोगों के क्रिसमस से पहले ही क्रिसमस का अहसास करा रहा है।

प्रियंका ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “मॉन्ट्रियल में पूरे जोरों पर दीवाली की सजावट की है। इसमें इतनी बत्तियां जलाई हैं। मेरे पड़ोसी ही नहीं, बल्कि क्रिसमस से पहले ही सभी क्रिसमस की सोच रहे हैं।”

बॉलीवुड की ‘देशी गर्ल’ प्रियंका ने इस साल अंर्तराष्ट्रीय टेलीविजन पर धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के साथ पदार्पण किया है, जिसके चलते उन्हें अपना ज्यादातर समय विदेश में ही बिताना पड़ रहा है।

‘क्वांटिको’ में प्रियंका रहस्यमय अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। इस धारावाहिक में जेक मेकलॉघलिन, टेट एलिंगटन और ग्राहम रोजर्स भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493