शी अपने तुर्की के समकक्ष रिसेप तईप एडरेगन के निमंत्रण पर 14 से 16 नवंबर के बीच तुर्की के एन्तालया में जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कांग ने कहा कि शी फिलीपींस के राष्ट्रपति बेनिग्नो एस.एक्विनो तृतीय के निमंत्रण पर 17 से 19 नवंबर तक मनीला में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में सदस्यीय देशों के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath