अमेरिकी अभिनेता गुनार हैनसेन का निधन

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता गुनार हैनसेन का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कैंसर से जूझ रहे हैनसेन ने शनिवार को अमेरिका के मेन प्रांत में स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

हैनसेन को जोबे हूपर निर्देशित भुताहा फिल्म ‘टेक्सास चैन सॉ मैसकर’ में निभाए खतरनाक हत्यारे लीथरफेस के किरदार के लिए जाना जाता है।

उन्होंने अपने इस किरदार के बारे में 2013 में कहा था, “फिल्म रिलीज होने से पहले तक मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मेरा किरदार कितना खतरनाक है। वह सच में खतरनाक था।”

फिल्मों में अभिनय के अलावा हैनसेन की लेखन में खास रुचि थी और उन्होंने 2013 में एक किताब भी लिखी थी।

इससे पहले, उन्होंने 1993 में दो किताबें लिखी थीं।

उनके परिवार में उनकी पत्नी बेत्ती टॉवर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493