‘स्पेक्टेयर’ ने कमाए 30 करोड़ डॉलर

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। जेम्स बॉन्ड श्रंखला की 24वीं फिल्म ‘स्पेक्टेयर’ ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। रिलीज होने के दो सप्ताह के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर से कुल मिलाकर 30 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है।

अंतर्राष्ट्रीय पटल पर फिल्म एक ब्लॉक बस्टर साबित हुई है।

वितरण कंपनी मेट्रो गोल्डविन मेयर (एमजीएम) के अध्यक्ष और सीईओ गैरी बार्बर ने एक बयान में कहा, “इस सप्ताहांत की कमाई से हम बेहद खुश हैं।”

गैरी ने कहा, “विश्व भर में ‘स्पेक्टेयर’ को पसंद किया गया है। यह न केवल पूरी दुनिया के दर्शकों की निष्ठा को साबित करता है, बल्कि साथ ही फिल्म के लिए काम करने वाली पूरी टीम की निष्ठा भी साबित करता है जिसने पर्दे के सामने और पीछे भी काफी मेहनत की।”

फिल्म भारत में 20 नवम्बर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493