म्यांमार चुनाव : सू की ने की अपील, शांति बनाए रखें (लीड-1)

नपेडा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार की विपक्षी पार्टी की अध्यक्ष आंग सान सू की ने सोमवार को आम चुनाव के नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया।

यांगून में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) मुख्यालय के बाहर भीड़ को संबोधित करते हुए सू की ने कहा कि उनकी पार्टी की इच्छा देश में सभी की भलाई के लिए बिना भेदभाव किए आगे बढ़ने की है।

म्यांमार आम चुनाव की मतगणना के अधूरे नतीजों में सू की की पार्टी एनएलडी देश में सत्तारूढ़ पार्टी यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट (यूएसडीपी) को पछाड़ते हुए बढ़त बनाए हुए है।

एनएलडी की अध्यक्ष सू की ने आम चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज की है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के आधिकारिक नतीजे सोमवार देर शाम को जारी किए जाने की उम्मीद है।

देश में सत्तारूढ़ यूएसडीपी ने 1,122 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे, जबकि एनएलडी के 1,123 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

देश में तीन चरणों में हुए आम चुनाव में देश की 91 राजनीतिक पार्टियों के कुल 6,038 उम्मीदवार 1,000 से अधिक सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 310 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493