न्यूयार्क के ‘कॉमेडी शो’ के लिए उत्सुक हैं वीर दास

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में 14 नवंबर से हास्य कलाकार के तौर पर पहली कॉमेडी यात्रा शुरू कर रहे अभिनेता वीर दास विदेशी प्रशंसकों को अपनी ‘कॉमेडी’ से हसाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि न्यूयार्क के मंच पर जाना उनके लिए एक बड़ा कदम है।

वीर ने अपने एक बयान में कहा, “मैं इस मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलने से काफी खुश हूं। ऐसा पहली बार होगा कि भारत से एक हास्य कलाकार न्यूयार्क के सबसे शीर्ष क्लब कैरोलीन में प्रस्तुति देगा।”

अपनी बेहतरीन ‘कॉमेडी’ के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अपनी यात्रा के दौरान कैरोलीन क्लब में प्रस्तुति देंगे। वह जल्द ही इस यात्रा के लिए रवाना होंगे।

इस यात्रा के चलते वह विश्व के सभी जाने-माने हास्य कलाकारों के साथ लीग में शामिल होंगे।

न्यूयार्क में प्रस्तुति देने के बाद वह हॉलीवुड इम्प्रूव और सान फ्रांसिस्को जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493