कोलकाता, पुणे के फूलों से महकेगी दिवाली

रायपुर, 10 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत हो गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के लिए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, गिफ्ट, मिठाइयों की दुकानें सजी हुई हैं, साथ ही दिवाली पर अपनी-अपनी महक बिखेरने दूसरे राज्यों से भी फूलों का राजा गुलाब सहित गेंदा, सेवंती, रजनीगंधा सहित अन्य प्रजातियों के फूल राजधानी में उपलब्ध हैं।

राजधानी रायपुर के कई व्यापारी हालांकि कमजोर ग्राहकी से कुछ परेशान लगे, लेकिन त्योहारी शुरुआत के चलते दो दिन देर शाम-रात तक ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

राजधानी के बाजार में पिछले वर्ष तो कई विदेशी किस्म के फूलों की बहार थी। इसमें प्रमुख रूप से डचगुलाब, जरवेरा, निलियम, एंथोरियम जैसे फूलों की खासी मांग रही। दिवाली की खूबसूरती में इजाफा करने के लिए इस बार लखनऊ, दिल्ली, नासिक, कोलकाता, बेंगलुरू, मोहाली, नैनीताल, नगालैंड के साथ ही कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी फूल मंगवाए जा रहे हैं।

राजधानी के फूल चौक स्थित दुर्गा फ्लावर के सनत तिवारी ने बताया कि मुख्यत: फूल कोलकाता, पुणे, बेंगलुरू, लखनऊ सहित अन्य राज्यों से मंगाए जाते हैं। इनमें दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग किस्मों का समावेश किया जाता है।

सूरज फ्लावर के संचालक मनोज सिंह ठाकुर व एक अन्य फूल व्यवसायी विजय कुमार ने बताया कि उनके यहां गुलाब पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, नागपुर, कोलकाता आदि राज्यों से मंगवाया जाता है।

विदेशों से फूल मंगवाने की बात पर उनका कहना था, “हमारे देश में ही कई ऐसी प्रजातियों के फूल होते हैं, जिनका उत्पादन विदेशों में भी किया जाता है। फिलहाल तो देश के अन्य राज्यों से फूल मंगवाते हैं।”

फूलों के थोक व्यापारी कटोरातालाब के देवराम साहू ने बताया कि लक्ष्मी पूजा तक ग्राहकी बढ़ने की संभावना है। उनका कहना है कि फूलों से बाजार तो सज गया है, वह ग्राहकी थोड़ी कमजोर है। अभी त्योहार में दो-तीन दिन और है, तो हो सकता है कारोबार भी अच्छा हो।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493