सोसिएदाद ने मोएस को बर्खास्त किया, सैक्रीस्टान लेंगे उनका स्थान (लीड-1)

मेड्रिड, 10 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल सोसिएदाद ने कहा है कि उसने अपने कोच डेविड मोएस को बर्खास्त कर दिया है। इयुसेबियो सेक्रीस्टान को मोएस के स्थान पर क्लब का नया कोच बनाया गया है।

क्लब के मुताबिक उसने खराब प्रदर्शन को देखते हुए मोएस को कार्यमुक्त किया है। अभी रियल प्रीमियरा लीगा की तालिका में निचले स्थान पर है।

उस पर रेलीगेशन का खतरा है।

मोएस की देखरेख में रियल ने 11 मैचों से नौ अंक हासिल किए हैं। उसे घरेलू मैचों में एक भी जीत नहीं मिली है।

एक साल पहले ही क्लब ने अपने कोच जागोबा अरासाते को भी बर्खास्त किया था। अरासाते की देखरेख में भी टीम का यही हश्र हुआ था।

मीडिया ने अपनी खबरों में पहले ही कहा था कि सेक्रीस्टान को मोएस का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। क्लब ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए सेक्रीस्टान के साथ दो साल का करार किया।

51 साल के सेक्रीस्टान एक खिलाड़ी के तौर पर बार्सिलोना के लिए आधा दर्जन से अधिक ट्राफियां जीत चुके हैं। वह ला लीगा में कुल 543 मैचों में खेले हैं।

कोच के तौर पर सेक्रीस्टान ने अपना पूरा करियर सेकेंड डिवीजन में बिताया है। वह सेल्टा वीगो और बार्सिलोना बी टीम के कोच रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493