मलेशिया के लोगों, स्थिति से मिलेगा फायदा : हरेंद्र

कुआंतान (मलेशिया), 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि यहां की भीड़ और खेलने की स्थिति से अपनापन टीम को आठनें जूनियर एशिया कप के लिए काफी फायदा देगा।

आठवां जूनियर हॉकी एशिया कप 14 नवंबर से कुआंतान के विस्मा बेलिया हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हरेंद्र की टीम सोमवार रात को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई थी। सबसे विशिष्ट जूनियर एशियाई टूर्नामेंटों में से एक आठवें जूनियर एशिया कप में शीर्ष आठ टीमें शामिल होंगी।

भारतीय टीम को मलेशिया, जापान और चीन के साथ पूल ‘ए’ में शामिल है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को जापान के खिलाफ करेगी।

भारतीय टीम के कोच ने कहा, “मलेशिया में मिला समर्थन हमें पसंद है और हम वहां के मौसम और अन्य स्थितियों से परिचित हैं। हम मलेशिया में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।”

उन्होंने कहा, “सभी खिलाड़ियों ने दो महीने के प्रशिक्षण शिविर में एक टीम की तरह अभ्यास किया और टूर्नामेंट में भी एक होकर खेलेगी। शिविर में ऊर्जा काफी सकारात्मक थी।”

टीम के कप्तान हरजीत सिंह ने कहा, “कुआंतान में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए टीम काफी सकारात्मक है। हम 60 दिनों तक साथ रहे हैं और हमने अपने डिफेंस को सशक्त करने में काफी मदद की है। हमें खुद से काफी बड़ी उम्मीदें हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493