द्रोणनगरी में भगवान जगन्नाथ का पावन धाम

jagannathदेहरादून। आप भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए उड़ीसा की तरफ रुख करने की जरूरत नहीं। अब भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ द्रोणनगरी में ही विराजेंगे। जगन्नाथपुरी की ही तर्ज पर भगवान का पावन धाम (श्री जगन्नाथ मंदिर) यहां अस्तित्व में आ चुका है, जो 20 अप्रैल को विधि-विधान पूर्वक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पूर्व, 19 अप्रैल को मंदिर में ठाकुर जी विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। द्रोणनगरी में हरिद्वार बाईपास के निकट विष्णु विहार में निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर की बनावट कमोवेश पुरी के जगन्नाथ मंदिर जैसी ही है। ठाकुर जी के विग्रह भी पुरी में ही तैयार हुए। राजस्थानी शिल्प से सजे इस मंदिर में सिंहासन, गुंबद व दीवारों पर की गई नक्काशी देखते ही बनती है। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल के अनुसार मंदिर में लगे सभी पत्थरों पर नक्काशी राजस्थान से बुलाए गए 10 कारीगरों के दल ने की। खासतौर से जोधपुर का मशहूर पत्थर इस मंदिर में लगवाया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493