म्यांमार : आंग सान सू की ने सत्तारूढ़ अधिकारियों की बैठक बुलाई

देश की विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तीनों सत्तारूढ़ अधिकारियों को भेजे गए अपने पत्र में आंग सान सू की ने आग्रह किया कि यह वार्ता राष्ट्रीय सुलह के आधार पर आयोजित हो।

आंग सान सू की ने कहा कि वार्ता का लक्ष्य लोगों की इच्छाओं को शांतीपूर्ण रूप से संतुष्ट करना भी होगा।

आंग सान सू की ने आम चुनाव में जीत हासिल की है और वह संसद में लोकसभा की प्रतिनिधि होंगी।

केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को जारी किए गए आम चुनाव परिणाम के अनुसार, संसद के तीन स्तरों के प्रतिनिधि के तौर पर 394 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसमें से 245 एनएलडी के थे।

चुनाव परिणामों के आधार पर एनएलडी ने लोकसभा में 134 सीटें, राज्यसभा में 29 और स्टेट पार्लियामेंट में 182 सीटें हासिल की हैं, जबकि यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी ने संसद के इन्हीं तीन स्तरों पर आठ, दो और 19 सीटें हासिल कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493