पेरिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी कोच बॉब ब्रेडले को लीग 2 के क्लब ले हावरे के नए कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
ले हावरे, फ्रांस का सबसे पुराना पेशेवर फुटबॉल क्लब है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग 2 क्लब हावरे की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा एक बयान में ब्रेडले ने कहा, “हावरे का कोच बनना मेरे करियर में नई चुनौती है।”
उन्होंने कहा, “मैं क्लब की मदद के लिए अपने अनुभवों और खूबियों का इस्तेमाल करूंगा और एक महत्वाकांक्षी और ठोस परियोजना की आधारशिला रखूंगा।”
ब्रेडली ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के आखिरी 16 मैचों में अमेरिका का नेतृत्व किया था।
dharmpath.com dharmpath