Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 श्रीलंका को आर्थिक जोन में जगह की पाकिस्तान की पेशकश | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » विश्व » श्रीलंका को आर्थिक जोन में जगह की पाकिस्तान की पेशकश

श्रीलंका को आर्थिक जोन में जगह की पाकिस्तान की पेशकश

कोलंबो/पाकिस्तान, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों में श्रीलंका के निवेशकों को जगह आवंटित करने की पेशकश की है। यह पेशकश दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

कोलंबो/पाकिस्तान, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों में श्रीलंका के निवेशकों को जगह आवंटित करने की पेशकश की है। यह पेशकश दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

डॉन ऑनलाइन पर बुधवार को जारी रपट के अनुसार, वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ एक बैठक में एक औपचारिक पेशकश की।

खान ने विक्रमसिंघे को आश्वस्त किया कि पाकिस्तान श्रीलंकाई निवेशकों को जगह आवंटित करने के लिए तैयार है और इन क्षेत्रों को दी गई सभी रियायतों और छूटों के वे हकदार होंगे।

खान ने जोर देकर कहा कि श्रीलंका उनके लिए खास स्थान रखता है, क्योंकि वह पहला देश है, जिसके साथ पाकिस्तान ने 2002 में एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया था।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि द्विपक्षीय एफटीए की संभावना सेवाओं और निवेश को इसके दायरे में लाकर व्यापक की जा सकती है।

खान ने अनुरोध किया कि पाकिस्तानी व्यापारियों और निवेशकों की श्रीलंका यात्रा के लिए वीजा सुविधा आसान की जाए और उन्हें कई वीजा जारी किए जाएं।

खान ने कहा कि चूंकि यहां 50 चीनी मिलें हैं और चीनी मशीनरी बनाने की क्षमता है, लिहाजा पाकिस्तान श्रीलंका के चीनी क्षेत्र के विकास में मदद करने की एक क्षमता रखता है।

श्रीलंका को आर्थिक जोन में जगह की पाकिस्तान की पेशकश Reviewed by on . कोलंबो/पाकिस्तान, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों में श्रीलंका के निवेशकों को जगह आवंटित करने की पेशकश की है। यह पेशकश दोनों देशों कोलंबो/पाकिस्तान, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों में श्रीलंका के निवेशकों को जगह आवंटित करने की पेशकश की है। यह पेशकश दोनों देशों Rating:
scroll to top