मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग के दौरान खुशनुमा पल के लिए टीम के सदस्यों के धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं भी दी।
अनुपम खेर ने ट्विटर पर फिल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, “फिल्म की शूटिंग के दौरान मजेदार व बेहतरीन समय के लिए पूरी टीम को धन्यवाद, सभी को शुभकामनाएं”
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फिल्म से सलमान खान अपने चर्चित किरदार प्रेम के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली जैसे कलाकार भी हैं।
सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हो गई। इसमें सलमान ने 16 साल बाद बड़जात्या के साथ काम किया है।
dharmpath.com dharmpath