नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन भारत के पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान के साथ 13वें क्रम पर पहुंच गए हैं।
दक्षिण कोरिया के सोन वान हो ने कश्यप का स्थान लिया है। सोन दो स्थान के फायदे के साथ 11वें क्रम पर पहुंच गए हैं।
29 साल के कश्यप हाल के दिनों में कई आयोजनों में शुरुआती दौर में हार गए थे।
इस बीच, किदाम्बी श्रीकांत, एचएस प्रनॉय और अजय जयराम ने क्रमश: पांचवां, 21वां और 25वां क्रम बरकरार रखा है।
महिला वर्ग में सायना नेहवाल दूसरे क्रम पर बनी हुई हैं जबकि पीवी सिंधु भी 13वें स्थान पर बरकरार हैं।
पुरुष युगल जोड़ीदार मनु अत्री और सुमीत रेड्डी भी 20वें क्रम पर बने हुए हैं जबकि महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 11वां स्थान बनाए रखा है।
dharmpath.com dharmpath