दूसरे टेस्ट के लिए मान भारतीय टीम में शामिल

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान को शनिवार से बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

मान को दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई एकदिवसीय सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में रखा गया था। वह हालांकि एक भी मैच नहीं खेले थे।

इसके अलावा मोहाली में समाप्त पहले टेस्ट मैच के लिए मान को सुरक्षित खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया था। भारत ने वह टेस्ट जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

25 साल के गुरकीरत मध्य क्रम में बल्लेबाजी के अलावा उपयोगी गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493