मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और गायिका निशा रावल ने गरीब बच्चों के लिए कोष जुटाने का बीड़ा उठाया है और इस काम में उन्हें आस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का सहयोग मिला है।
मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और गायिका निशा रावल ने गरीब बच्चों के लिए कोष जुटाने का बीड़ा उठाया है और इस काम में उन्हें आस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का सहयोग मिला है।
निशा ने रहमान के मशहूर गाने ‘छोटी सी आशा’ की मदद से इसी नाम का वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो से जो धन मिलेगा उसे गरीब बच्चों पर खर्च किया जाएगा।
‘छोटी सी आशा’ वीडियो में वात्सल्य फाउंडेशन के बच्चों ने भी काम किया है। यह फाउंडेशन बीते तीन दशकों से गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए आश्रयस्थल चला रहा है।
निशा ने एक बयान में कहा, “इन बच्चों में बहुत सकारात्मक ऊर्जा और दृढ़ संकल्प है। थोड़ा सा प्रोत्साहन इन्हें बड़े सपने देखने और लक्ष्य तय करने में मददगार हो सकता है। जिस दिन वीडियो की शूटिंग हुई, वह न केवल इन बच्चों के लिए बल्कि यूनिट के सभी लोगों के लिए यादगार रहेगा।”
निशा ने अपने गाने के इस्तेमाल की इजाजत देने के लिए रहमान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में बच्चों को लेने की सोच का आधार यह बना कि इससे बच्चों में गर्व की भावना जगेगी और साथ ही दानदाताओं और परोपकारी लोगों से इसका जुड़ाव भी बनेगा।
वीडियो का निर्देशन निशा के पति करण मेहरा ने किया है। करण भारतीय टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा हैं।
निशा ने अपने करियर ग्राफ में हाल ही में संगीत को जोड़ा है। एक विख्यात गुरु से उन्होंने संगीत की शिक्षा भी ली।
संगीत की दिशा में भी हाथ आजमाने की सोच उनके दोस्त और ‘बेबी डॉल’ गाना तैयार करने वाले मीत बंधुओं ने उनके मन में डाली थी।
dharmpath.com dharmpath