मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ‘कॉमेडी नाइट विध कपिल’ में गुत्थी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर को लगता है कि उत्सव हमें नई ऊर्जा देता है और जीवन को ताजगी से भर देता है। उन्होंने सभी से कठिन परिश्रम करने की अपील की।
सुनील ने दिवाली से एक दिन बाद गुरुवार को ट्विीट कर कहा, “त्योहार हमें नई ताजगी से भर देता है और जीवन की एकरसता को समाप्त करता है। दिवाली के बाद मैं और कड़ी मेहनत करना चाहता हूं।”
सुनील ने ‘गजनी’, ‘हीरोपंती’ और ‘गब्बर इज बैक’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
dharmpath.com dharmpath