सभी जोरदार स्टंट करने की कोशिश में : सनी देओल

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल का मानना है कि आजकल की मारधाड़ वाली फिल्में अधिक जोरदार और अविश्वसनीय हैं और इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में स्टंट संयोजक दान ब्रॉडली के साथ काम किया।

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल का मानना है कि आजकल की मारधाड़ वाली फिल्में अधिक जोरदार और अविश्वसनीय हैं और इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में स्टंट संयोजक दान ब्रॉडली के साथ काम किया।

‘घायल वन्स अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी ने कहा, “निश्चित रूप से आज के समय में मारधाड़ बहुत जरूरी है। लोग आज जो मारधाड़ वाले दृश्य कर रहे हैं, उसे मैं पहले ही कर चुका हूं। जैसे आपने एक को पंच मारा और दस लोग हवा में उड़ने लगे। मेरी छवि ऐसे ही इंसान की बनने लगी। अब मुझे लगता है कि अपनी इस छवि को तोड़ने की जरूरत है।”

फिल्म के ट्रेलर में सनी भागते हुए और ट्रेन में लटकते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें अत्याधिक स्टंट नहीं है, जिसके लिए सनी ने डेन ब्राडली का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “हमारे सभी मारधाड़ वाले दृश्य अच्छे हैं, लेकिन इसमें मारधाड़ की भावना नहीं रही, क्योंकि हम यह करना चाहते हैं। सभी जोरदार और जोरदार बनने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए मुझे डेन ब्राडली पर आधारित फिल्में पसंद हैं जो उन्होंने की है। उनके साथ काम करने में खुशी है, क्योंकि वह सही मायदे में रचनात्मक व्यक्ति हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493