मेसी, रोनाल्डो से बेहतर हैं नेमार : डुंगा

साओ पाउलो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील का राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच कार्लोस वेरी (डुंगा) का कहना है कि नेमा 2015 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

डुंगा का कहना है कि नेमार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी से भी बेहतर हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डुंगा ने कहा, “अगर हम नंबरों की तुलना में देखें, तो नेमार ने दिखाया है कि वह बेहतर हैं, क्योंकि मेसी घायल हैं और रोनाल्डो पिछले साल एक ऐसे स्तर पर पहुंचे , जहां से उनसे और भी बेहतर खेल की उम्मीद है।”

डुंगा ने आगे कहा, “बार्सिलोना में आने के बाद से ही नेमार और बेहतर हो रहे है और उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।”

विश्व कप क्वालीफायर में 12 नवंबर को ब्राजील का सामना अर्जेटीना से होगा। इस मैच में भी मेसी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

ब्राजील टीम के कोच ने कहा, “अर्जेंटीना का यह घरेलू मैच है और वह विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहे। उनकी टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493