गोल्फ : वर्ल्ड क्लासिक में संयुक्त चौथे रहे शिव कपूर

सिंगापुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। लागूना नेशनल गोल्फ एंड कंट्री क्लब में गुरुवार से शुरू हुए वर्ल्ड क्लासिक गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दौर में शिव कपूर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।

शिव ने एक ओवर 72 का स्कोर हासिल करते हुए संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।

शिव ने पांच बर्डी लगाए, हालांकि छह बोगी ने उनके सारे बर्डियों पर पानी फेर दिया और वह ओवर पार स्कोर हासिल कर सके।

शिव के साथ श्रीलंका के अनूरा रोहाना, थाईलैंड के दांथाई बूनमा और पानूफोल पिट्टायाराट तथा दक्षिण अफ्रीका के जोए क्रूगर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

भारत के ही खलिन जोशी और एस. एस. पी. चौरसिया ने दो ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया।

सिंगापुर में बस चुके आस्ट्रेलियाई स्कॉट बार ने कोर्स से परिचित होने का पूरा फायदा उठाते हुए दो अंडर 69 के स्कोर के साथ पहले राउंड के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया के ज्यूंगुन वांग, आस्ट्रेलिया के ही सैम ब्राजेल और थाईलैंड के नातीपोंग श्रीथोंग भी बार के साथ शीर्ष स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493