बेटी को दिया 4.8 करोड़ डॉलर के हीरे का तोहफा

अरबपति जोसेफ लाउ ने हीराजड़ित जेवर को नीलामीघर सूदबीज की नीलामी के दौरान खरीदा और अपनी सात वर्षीय बेटी के नाम पर उसे ‘द ब्लू मून ऑफ जोसेफीन’ नाम दिया। लाउ ने इसी दिन 16.08 कैरेट के एक दुर्लभ गुलाबी हीरे को 2.85 करोड़ डॉलर में खरीदा, जिसे उन्होंने ‘स्वीट जोसेफिन’ नाम दिया।

लाउ की प्रवक्ता ने दो हीरों की खरीद की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “पहला हीरा गुलाबी स्वीट जोसेफिन, जबकि दूसरा ब्लू मून ऑफ जोसेफिन है।”

सूदबीज इंटरनेशनल ज्वेलरी डिवीजन के प्रमुक डेविड बेनेट ने कहा, “ब्लू मून की बिक्री ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह अब तक का सबसे महंगा हीरा साबित हुआ। अधिकांश महंगे जेवर अब तक नीलामी द्वारा ही बेचे गए हैं।”

सबसे महंगे जेवर की बिक्री का इससे पहले का रिकॉर्ड 24.78 कैरट के ग्रैफ पिंक हीरे का है, जिसकी नीलामी 4.62 करोड़ डॉलर में नवंबर 2010 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493