रिलांच के बाद मैगी नूडल्स की जबर्दस्त बिक्री

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सारी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद पूरे परिवार के लिए पसंदीदा मैगी नूडल्स की सोमवार को लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों की इसके प्रति बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। स्टोरों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्नैपडील पर मैगी की लॉन्चिंग के कुछ ही पल में समस्त स्टॉक को ग्राहकों ने लपक लिया।

मैगी नूडल्स में कथित तौर पर लेड व मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की मात्रा अधिक होने के कारण इस पर लगे पांच महीनों के प्रतिबंध के बाद कंपनी की भारतीय इकाई ने इसे 100 शहरों में पुन: उतारने के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी बिक्री के लिए स्नैपडील के साथ एक समझौता किया था।

स्नैपडील ने गुरुवार को कहा कि ‘मैगी फ्लैश सेल’ शुरू होने के पांच मिनटों के भीतर 60 हजार मैगी का पहला स्टॉक बिक गया। इसकी बिक्री के लिए पंजीकरण नौ नवंबर को शुरू हुआ था।

रिलायंस फ्रेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दामोदर माल ने ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “माल आते ही बिक जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “नेस्ले द्वारा धनतेरस के शुभ अवसर पर देश में मैगी के लिए पहला इनवॉइस रात 12.15 बजे रिलायंस रिटेल, कोलकाता वितरण केंद्र के लिए जारी किया गया था।”

मॉल ने कहा, “नेस्ले ने हमें उन मंजूरियों से अवगत कराया, जो उसे राज्यों द्वारा मिले हैं। इस सप्ताह के अंत तक उन सभी राज्यों के स्टोरों पर मैगी के उत्पाद मुहैया करा दिए जाएंगे जहां की सरकारों ने प्रतिबंध हटा दिया है।”

उन्होंने कहा, “रिलायंस फ्रेश फिलहाल नूडल्स के तीन पैक की बिक्री कर रहा है।”

मॉल ने कहा कि चूंकि सुपरमार्केट में ग्राहक सामान की जल्द से जल्द उपलब्धता की उम्मीद करते हैं, इसलिए रिलायंस फ्रेश नेस्ले टीम के साथ उपभोक्ताओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहा है।

मॉल ने कहा, “उत्तर भारत के बाजारों में पतंजली नूडल्स को भी उतारा गया है, जिसे बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493