इन हमलों में 37 लोगों की मौत हो गई और लगभग 181 लोग घायल हो गए।
सलाम ने एक बयान में कहा, “हम इस कायरतापूर्ण कदम की निंदा करते हैं। साथ ही देश के लोगों से ऐसी ताकतों के प्रति एकजुट होने और उनका सामना करने का आह्वान करते हैं, जिसका उद्देश्य हमें बांटना है।”
उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि इस घटना से राजनेता जागेंगे और देश की रक्षा के लिए अपने मतभेदों को किनारे रख देंगे।”
इस बीच, लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष समन्वयक सिगरिद काग ने इस जघन्य हमले की कड़ी भर्त्सना की और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया तथा घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
काग ने कहा कि इन आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वालों को सख्त सजा देने की जरूरत है। उन्होंने लेबनान के सशस्त्र बल एवं सुरक्षा सेवाओं के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।
dharmpath.com dharmpath