दक्षिण चीन के कारखानों में कर्मचारियों के भोजन पर 29 अरब डॉलर खर्च

ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक के मुताबिक इन कारखानों के मालिक कर्मचारियों को अपने यहां नियुक्त करने और मौजूदा कर्मचारियों को यहां बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे वेतन, सुरक्षा और विशेष रूप से भोजन सहित कई जरूरतों में सुधार पर ध्यान दे रहे हैं।

चीन के शेन्झेन के स्टेनले ब्लैक एडं डेकर संयंत्र के असेंबली-लाइन के कामगार का कहना है कि यदि उन्हें किसी अन्य कंपनी में बेहतर भोजन की सुविधा मिलेगी तो वे वहां काम करने के लिए तैयार हैं, बेशक वहां भी समान ही वेतन क्यूं न मिले।

चीन के कामगारों के लिए भोजन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि वेतन। चीन में कारखाना मालिकों ने बाकी श्रमिक कार्यस्थलों की तुलना में स्वयं को अच्छा एवं बेहतर दिखाने के लिए अच्छी लंच सेवाएं देने की व्यवस्था की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493