भारत, ब्रिटेन ऑटोमोटिव आरएंडडी में सहयोग करेंगे

लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने गुरुवार को फैसला किया कि दोनों देश ऑटोमोटिव अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और परीक्षण में सहयोग करेंगे।

लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने गुरुवार को फैसला किया कि दोनों देश ऑटोमोटिव अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और परीक्षण में सहयोग करेंगे।

यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत में ऑटोमोटिव क्षेत्र में विकास को गति देने वाले नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति अपनी इच्छा जाहिर की।

बयान के अनुसार, भारत और ब्रिटेन ऑटोमोटिव अनुसंधान एवं विकास, परीक्षण और परीक्षण प्रणालियों के क्रियान्वयन में अपनी विशेषज्ञताएं साझा करने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

मोदी ने ब्रिटिश संसद में गुरुवार को दिए अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया कि भारतीय समूह टाटा ब्रिटेन में सबसे बड़ा निजी नियोक्ता बन गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493