अमिताभ ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं और आशा जताई है कि नया साल हर किसी के जीवन में खुशियां लाए।

अमिताभ ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, “सभी के लिए नववर्ष का आगाज हो गया है और भगवान करे कि यह नया साल प्रकाश और खुशिया लाए, जिनमें अगली पीढ़ी निवेश करेगी और करती है।”

अमिताभ (73) ने अपने परिवार की मौजूदगी वाली एक तस्वीर भी साझा की। इसमें वह अपनी पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्य और पोती आराध्या के साथ दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “जिंदगी अब तक चली है और अगले फलक के खुलने तक अभिनंदन करती है, लेकिन दिन का वह खास पल हमेशा उस ‘नन्हे जन’ से संतुष्ट हो जाता है, जिसकी दिव्य उपस्थिति उन दोषों का एक श्रृंगार है, जिसकी एक व्यक्ति कल्पना कर सकता है।”

अमिताभ की अगली फिल्म ‘वजीर’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493