केकियांग ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष मैनुएल वाल्स को भेजे संदेश में पीड़ितों के प्रति संवेदना और घायलों के प्रति सहानुभूति जताई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन की सरकार आतंकवाद के खिलाफ है और देश इसके खतरों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा। चीन अपने देश में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्रांस तथा अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
फ्रांस की राजधानी पेरिस के अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath