इंग्लैंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सॉमरसेट में एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार, छह सीट वाले इस विमान में दो पुरुष और दो महिला यात्री सवार थे और उड़ान भरने के बाद पूरी तरह आकाश में पहुंचने से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चर्चिनफोर्ड के एक गांव के नजदीक गिर गया।

एवॉन और सोमरसेट पुलिस के अनुसार विमान डंकेसवेल हवाईअड्डे से सरे की ओर जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493