अंकारा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की की सेना ने शनिवार को सीरिया की सीमा पर आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार आतंकवादियों को मार गिराया।
सैन्य सूत्रों के हवाले से एनटीवी न्यूज ने बताया कि तुर्की की सैन्य टुकड़ियां दक्षिणी गाजियान्टेप के ओगूजेली में सीरयाई सीमा पर गश्त लगा रही थी, तभी उन्होंने दो वाहनों में सवार सशस्त्र विद्रोहियों को सैनिकों की ओर आते देखा।
सूत्रों के अनुसार, तुर्की के सैनिकों ने आईएस के आतंकवादियों को क्षेत्र से चले जाने की चेतावनी दी, जिसके बाद उन्होंने सैनिकों पर गोली चला दी।
सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक वाहन में सवार चार आईएस आतंकवादी मारे गए, जबकि दूसरे वाहन में सवार आंतकवादी भाग गए।
तुर्की ने 10 अक्टूबर को अंकारा में दो आत्मघाती विस्फोटों के बाद से देश में सुरक्षा बढ़ा दी है। इन विस्फोटों में 102 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath