पूरे मान के साथ संन्यास चाहता हूं : रोनाल्डो

लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह किसी बड़ी क्लब के लिए खेलते हुए पूरे मान के साथ अपने करियर का समापन करना चाहते हैं।

पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान रोनाल्डो ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके करियर का समापन अमेरिका, कतर या दुबई के किसी धनवान क्लब के साथ खेलते हुए हो। इसकी जगह वह यूरोप या फिर किसी अन्य जगह के दिग्गज क्लब के लिए खेलते हुए संन्यास लेना पसंद करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि रोनाल्डो छह या सात सीजन और खेलने के बाद संन्यास ले लेंगे। यही वजह है कि रोनाल्डो ने अब अपने संन्यास के बारे में बात शुरू कर दी है। इसी के तहत उन्होंने कहा कि वह यूरोप के किसी बड़े क्लब के लिए खेलते हुए फुटबाल को अलविदा कहना चाहेंगे।

रोनाल्डो का यह बयान इसलिए आया है, क्योंकि यूरोपीय फुटबाल में सितारों की तरह चमकने वाले कई खिलाड़ियों ने अमेरिका, दुबई, चीन और कतरी क्लबों के लिए खेलते हुए अपने करियर का समापन किया है या फिर करने वाले हैं।

ऐसे खिलाड़ियों में दिदिर द्रोगबा, स्टीवन गेरार्ड, फ्रैंच लैम्पार्ड, आंद्रे पिर्लो, डेविड विला, जीवा हर्नादेज प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493