हॉकी : जूनियर एशिया कप में भारत ने अपना पहला मैच जीता

कुआनतान (मलेशिया), 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर हॉकी टीम ने विस्मा बेलिया हॉकी स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के अपने पहले मैच में शनिवार को जापान को 2-1 से हरा दिया।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए।

पहले ही हाफ में भारतीय कप्तान हरजीत सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद कुछ समय के लिए भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली।

मैच का पहला गोल जापान ने किया। यह गोल मध्यांतर से आठ मिनट पहले हुआ। जापान ने पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से खाता खोला।

भारत ने भी पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से बराबरी किया।

पहले हाफ की समाप्ति से ठीक पहले जापान को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन भारत ने उसे बेकार कर दिया।

दूसरे हाफ में भारत ने अपना हमला तेज किया। इस दौरान उसे एक पेनाल्टी कार्नर मिला, जिस पर गोल करके हरमनप्रीत ने अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

भारत को पूल-ए में अब अपना दूसरा मैच मेजबान मलेशिया से खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493