चीन, इंडोनेशिया की संपर्क परियोजनाओं से एक-दूसरे को लाभ

इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड इकॉनोमिक एंड फाइनेंस (आईएनडीईएफ) के एक विशेषज्ञ द्रादजत वीबोवो ने शुक्रवार को कहा, “इंडोनेशिया और चीन को जोड़ने के लिए सहयोग संभव है। हमारे हित एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं।”

इंडोनेशिया दक्षिणपूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे भविष्य में चीन के संभावित आर्थिक सहयोगी के रूप में देखा जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अक्टूबर 2013 में इंडोनेशिया के दौरे के दौरान यहां की संसद में अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले 21वीं सदी की समुद्री रेशर्म मार्ग परियोजना के बारे में बताया था।

द्रादजत ने कहा कि चीन का ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजना तथा इंडोनेशिया की समुद्री संपर्क परिकल्पना दोनों देशों के लिए लाभकारी होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जबकि चीन और इंडोनेशिया ने वर्ष 2020 तक 150 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य रखा है, दोनों देशों के बीच इस संपर्क सहयोग से इंडोनेशिया को निर्यात का एक नया माध्यम मिल जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493