मिस्र की सीमा के निकट 15 अफ्रीकी प्रवासियों के शव मिले

‘अरबिया टीवी’ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में आठ अन्य प्रवासी घायल हुए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि घटना राफा के उत्तरी सिनाई शहर में हुई। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं।

फिलहाल मारे गए अफ्रीकी प्रवासियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वर्ष 2013 में सेना के नेतृत्व में इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को पद से हटाए जाने के बाद से मिस्र की सरकार ने आतंकवादियों को उखाड़ फेंकने और सिनाई शहर पर नियंत्रण पाने के लिए व्यापक स्तर पर सन्य अभियान शुरू किया है।

सिनाई में सुरक्षाबलों की मौजूदगी बढ़ने के बावजूद आपराधिक गिरोहों द्वारा प्रवासियों को निशाना बनाना और उन्हें बंधक बनाना जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493