सलमान ने ‘प्रेम रतन..’ के पलों को साझा किया

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके परिवार से खास लगाव है। सुपरस्टार ने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के परिवार के पलों को साझा किया और उन्होंने अपने प्रशंसकों और समर्थकों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया।

सलमान ने अपने परिवार की तस्वीर साझा करने के बाद कहा कि अब उनके प्रशंसकों की बारी है। सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान एक बार फिर अपने परिचित किरदार प्रेम के रूप में वापस आए हैं।

सलमान ने फिल्म से अपना संवाद पोस्ट किया, “वो भाग्यशाली हैं जिनका परिवार है।”

इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में सलमान अपने पिता सलीम खान, मां सुशीला चरक और सौतेली मां हेलन के साथ नजर आए।

इसके बाद सलमान ने ट्विटर पर लिखा, “अब आपकी बारी, अपने परिवार की तस्वीर भेजें और देखें ‘प्रेम रतन धन पायो’ की परिवारिक प्रतियोगिता।”

फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद साथ काम किया है। यह शाही परिवार की परेशनियों और मुसीबतों की एक कहानी है।

फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493