पेरिस हमलों की साजिश बेल्जियम में रची गई

ब्रसेल्स, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के पेरिस में शुक्रवार देर रात हुए आतंकवादी हमलों की साजिश बेल्जियम में रची गई थी। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नाड केजेन्यू के हवाले से स्थानीय मीडिया से रविवार को इसकी जानकारी प्राप्त हुई।

इन हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई है और 349 लोग घायल हो गए हैं।

बेल्जियम के सार्वजनिक प्रसारक ‘आरटीबीएफ’ की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रसेल्स के मोलेनबीक जिले में रविवार को की गई छापेमारी के बाद इस बात की पुष्टि की गई है।

फ्रांस के सार्वजनिक अभियोजन पक्ष ने कहा कि पेरिस हमलों में मारे गए आठ हमलावरों में से दो की पहचान ब्रसेल्स के मोलेनबीक में रह रहे नागरिकों के रूप में हुई है।

फ्रांस की पुलिस इन आतंकवादी हमलों में शामिल 26 वर्षीय अब्देसलाम सलाह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सलाह का जन्म ब्रसेल्स में हुआ है। पुलिस ने उसे एक खतरनाक अपराधी करार दिया है।

पेरिस में शुक्रवार को हुए हमले के संबंध में बेल्जियम में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एक सलाह का भाई बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493