म्यांमार संसदीय चुनाव में एनएलडी को 77.3 प्रतिशत सीटें

नाए पी ताव, 16 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) को 1,139 सीटों के लिए हुए आम चुनाव में 880 सीटों पर जीत मिली, जो कुल सीटों का 77.3 प्रतिशत है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि एनएलडी ने देश के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और ऊपरी सदन हाउस ऑफ नेशनलिटीज की 389 सीटों पर पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की, जो नई स्वतंत्र सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है।

सत्तारूढ़ यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी को 115 सीटों पर ही जीत मिली, जो कुल सीटों का 10 प्रतिशत है।

शेष सीटें क्षेत्रीय दलों और पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं।

चुनाव आयोग ने अब तक कुल 1,139 निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा की है।

जिन प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया है, वे संसद की कुल सीटों के 75 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं। शेष 25 प्रतिशत का मनोनयन संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सीधे सेना द्वारा किया जाना है।

संसद का पहला सत्र जनवरी 2016 में होगा, संसद में राष्ट्रपति का चुनाव फरवरी में होगा और नई सरकार का गठन मार्च में होगा।

वर्तमान सरकार का कार्यकाल मार्च 2016 में समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493