मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए अभिनेता पुनीत वशिष्ठ का सफर घर के अंदर ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और वह बाहर हो गए।
अभिनेता का कहना है कि रियलिटी टीवी शो में उनका सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन यह काफी ‘अच्छा और फलदायी’ रहा।
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जोश’ में छोटी सी भूमिका में नजर आए पुनीत ने ऋषभ सिन्हा के साथ बिग बॉस के घर में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर प्रवेश किया।
पुनीत ने आईएएनएस को बताया, “काफी छोटा सफर रहा, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरे लिए सच का आइना देखने के लिए काफी था। यह काफी छोटा, लेकिन अच्छा और फलदायी था।”
पुनीत का ‘बिग बॉस 9’ का सफर रविवार को समाप्त हो गया।
dharmpath.com dharmpath