लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने लंदन में आयोजित साल के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है।
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने जापान के के निशीकोरी को 6-1, 6-1 से मात देते हुए विजयी आगाज किया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने विश्व के आठवें वरीयता प्राप्त निशिकोरी को रविवार को 65 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों से मात दी।
टूर्नामेंट में रविवार को मुकाबले के दौरान पेरिस में शुक्रवार रात को हुए आतंकी हमलों में मारे गए लोगों की याद में एक मिनट का मौन भी रखा गया।
लंदन के ओ2 एरिना में आयोजित वर्ल्ड टूर फाइनल्स पुरुष टेनिस कैलेंडर में चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं के बाद सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।
dharmpath.com dharmpath