बेरूत विस्फोटों के जिम्मेदार आतंकवादी गिरफ्तार

बेरूत, 16 नवंबर (आईएएनएस)। लेबनान ने बेरूत के उपनगरीय इलाके बुर्ज-अल-बराजना में हुए दोहरे आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले नेटवर्क के सभी सदस्यों को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

देश के आंतरिक मामलों के मंत्री ने यह जानकारी दी।

बेरूत के पश्चिमी इलाके बुर्ज-अल-बराजना में गुरुवार को हुए दो आत्मघाती हमलो में 43 लोग मारे गए, जबकि 250 से अधिक घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान ने पांच सीरियाई और एक फिलिस्तीनी को हमले में संलिप्तता के संदेह में गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं ने भी अभियान के पीछे के नेटवर्क की पहचान कर ली है।

मंत्री ने कहा, “इस नेटवर्क में आत्मघाती हमलावरों के अलावा सात अन्य शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। निश्चित रूप से लेबनान को बम से उड़ाने के पीछे बहुत बड़ी योजना थी।”

मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने 48 घंटों के अंदर ही नेटवर्क के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर पांच आत्मघाती हमलावरों के साथ अल-रसूल अल-आजम अस्पताल को भी उड़ाना चाहते थे, लेकिन आतंकवादियों ने सुरक्षा उपायों के चलते अपनी योजनाओं को बदल दिया।

मंत्री ने यह भी कहा कि लेबनान को अपने वर्तमान राजनीतिक विवादों का समाधान खोजना होगा। इन विवादों के कारण ही 2014 से देश में कोई राष्ट्रपति नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता ही देश को सुरक्षित करने का एकमात्र साधन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493