लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश बॉयबैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्यों ने अपने लंदन सत्र में पेरिस हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है।
एसशोबिज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, शनिवार को यह श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें नियाल होरन, लियाम पायने, हैरी स्टाइल्स और लुईस टॉमलिंसन ने दर्शकों को उनके साथ एक मिनट का मौन रखने को कहा।
कंसर्ट से पूर्व बैंड ने ट्विटर के जरिए भी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी।
हमलों के तत्काल बाद शुक्रवार को एक ट्वीट में बैंड ने लिखा, “इस साप्ताहांत पेरिस में हुई दुखद त्रासदी में प्रभावित लोगों के प्रति हम अपनी संवेदना प्रकट करना चाहते हैं।”
बैंड के सदस्यों ने अपने निजी खातों के जरिए भी हमलों पर चिंता और संवेदना जताई है।
होरन ने लिखा, “पेरिस में इस शाम हुई घटना में पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना और प्रार्थना। बेहद दुखद।”
पायने ने लिखा, “दुनिया में शांति नहीं रही। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाए। फ्रांस के लिए प्रार्थना करें।”
dharmpath.com dharmpath