सईद का निधन फिल्मजगत के लिए बड़ा नुकसान : शिवराज

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्गज कलाकार सईद जाफरी के निधन पर शोक जताया।

शिवराज ने कहा कि ‘गांधी’ और ‘शतरंज के खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले सईद का निधन फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

शिवराज ने ट्वीट किया, “बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता सईद जाफरी का निधन फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने कई दशकों तक अपने अभिनय से हमें रोमांचित किया। उन्हें श्रद्धांजलि।”

भारत में जन्मे दिग्गज ब्रिटिश कलाकार का रविवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे।

जाफरी ने ‘गांधी (1982)’, ‘शतरंज के खिलाड़ी (1977)’, ‘हिना (1991)’, ‘मासूम (1983)’ और ‘राम तेरी गंगा मैली (1985)’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।

उन्होंने सह-कलाकार और लेखिका मेहरुनिमा (मधुर जाफरी) से शादी की, लेकिन 1965 में वे अलग हो गए। उनकी साथ में तीन बेटियां हैं- मीरा, जिया तथा सकीना। ये तीनों भी अभिनेत्रियां हैं।

सईद को थिएटर में उनके योगदान के लिए ‘ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से नवाजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493