इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 60 शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता हांगकांग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हांगकांग में ही 2007 में पेड़ चढ़ाई से संबंधित एक संघ की स्थापना की गई थी।
यूनिवर्सिटी के एक कनिष्ठ प्रतिभागी सुन झाओकांग ने कहा, “मेरे ख्याल से पेड़ पर चढ़ाई ज्यादा फैशनेबल है और बास्केटबॉल, फुटबॉल व अन्य पारंपरिक खेलों की तुलना में ज्यादा मजेदार है।”
1980 के दशक में अमेरिका में शुरू हुआ पेड़ चढ़ाई मुकाबला घर से बाहर खेला जाने वाला एक लोकप्रिय खेल है। विश्व के पहले पेड़ चढ़ाई स्कूल ‘ट्री क्लिंबर्स इंटरनेशनल’ की नींव 1983 में अटलांटा में पड़ी थी। उसके बाद से दुनियाभर में ऐसे कई स्कूल खोले जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath