मोटरस्पोर्ट्स : रोसबर्ग ने जीता ब्राजील ग्रांप्री.

साओ पाउलो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम मर्सिडीज के जर्मन चालक निको रोसबर्ग ने ब्राजील ग्रांप्री. जीत ली और इसके साथ ही वह ड्राइवर्स चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को पोल पोजीशन के साथ रेस शुरू करते हुए रोसबर्ग ने पूरे रेस के दौरान टीम के साथी खिलाड़ी लुइस हेमिल्टन से बढ़त बनाए रखी और अंतत: विजेता बने।

हेमिल्टन हालांकि पहले ही वर्ष का एफ-1 चैम्पियनशिप जीत चुके हैं।

टीम फेरारी के सेबास्टियन वेट्टल तीसरे स्थान पर रहे, जबकि फेरारी के ही किमी रायकोनेन ने चौथा स्थान हासिल किया।

रोसबर्ग ने खिताब ग्रहण करने के दौरान पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

रोसबर्ग ने कहा, “मेरे लिए यह सप्ताहांत शानदार रहा। निश्चित तौर पर पेरिस में हुई घटना से सभी चीजें संबद्ध हैं, लेकिन कुल मिलाकर सब अच्छा रहा।”

उन्होंने कहा, “लुइस ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन मैं बढ़त बनाए रखने में सफल रहा और मैं बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493