मोदी ने सऊदी शाह संग द्विपक्षीय बैठक की

अंताल्या (तुर्की), 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेता यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हुए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर एक ट्वीट में कहा गया है, “मध्य पूर्व के एक करीबी दोस्त से रिश्ते बेहतर करने की कोशिश। सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।”

ट्वीट के साथ दोनों नेताओं की हाथ मिलाती हुई तस्वीर भी पोस्ट की गई है।

इससे पहले सोमवार को ही मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन और स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय से मुलाकात की।

मोदी ने रविवार को आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच हुए असैन्य परमाणु समझौते की प्रक्रियाओं को इस मुलाकात के दौरान अंतिम रूप दिया गया।

मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर से भी रविवार को मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493