मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मंगलवार को मजबूती का रुख बना हुआ है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 61.53 अंकों की तेजी के साथ 25,821.63 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 24.05 अंकों की तेजी के साथ 7,830.65 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 137.78 अंकों की तेजी के साथ 25,897.88 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.15 अंकों की तेजी के साथ 7,848.75 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath