ओलांद ने पेरिस हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा, “शुक्रवार रात को हुए हमले युद्ध जैसे थे। इनमें 129 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
फ्रांस की ओर से रविवार रात सीरिया के राक्का शहर में किए गए हवाई हमले का जिक्र करते हुए कहा उन्होंने सासंदों को बताया, “हम अब पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुके जिहादी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की स्थिति में पहुंच गए हैं।”
उन्होंने कहा कि फ्रांस, सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान तेज करेगा। उन्होंने कहा, “हम आगामी सप्ताह में हवाई हमले जारी रखेंगे। विमान वाहक पोत ‘चार्ल्स डे गॉल’ को पूर्वी भूमध्यासगर में तैनात किया जाएगा, जिससे फ्रांस की कार्रवाई की क्षमता तीनगुनी बढ़ जाएगी। अब कोई राहत कोई युद्धविराम नहीं होगा।”
ओलांद ने प्रस्ताव रखा है कि आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खात्मे के लिए जितनी जल्दी हो सके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करेंगे, ताकि सीरिया में आतंकवादियों का सामना करने के लिए एक व्यापक गठबंधन तैयार किया जा सके।
dharmpath.com dharmpath