मनीला, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और दक्षिण कोरिया की उनकी समकक्ष पार्क ग्युन-हे 18-19 नवंबर को होने जा रहे एशिया प्रशांत आर्थिक फोरम (एपेक) शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को यहां पहुंच गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओबामा यहां मनीला में बुधवार को क्षेत्र के हजारों शीर्ष व्यापारियों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, पार्क ग्युन भी बुधवार को व्यापार सलाहकार परिषद के साथ बातचीत कर सकती हैं।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले के बावजूद 21 एपेक देशों के अधिकांश राष्ट्रपतियों ने शिखर सम्मेलन में शिकरत करने का वादा किया है। शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो शिरकत नहीं कर रहे हैं।
हालिया पेरिस हमले और राजधानी मनीला में होने जा रहे इस शिखर सम्मेलन के मद्देनजर फिलीपीन्स की सरकार ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 20,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
dharmpath.com dharmpath