मराठी फिल्मों में काम के इच्छुक इरफान खान

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके दिग्गज अभिनेता इरफान खान मराठी फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं। उनका मानना है कि मराठी सिनेमा का प्रभाव बढ़ रहा है।

इरफान ने दीपक कदम की फिल्म ‘वाक्या’ के ट्रेलर लांच पर कहा, “मराठी फिल्मों ने इन दिनों अपना स्तर बढ़ा लिया है।”

उन्होंने इस क्रम में उदाहरण के तौर पर चैतन्य तम्हाने की फिल्म ‘कोर्ट’ का जिक्र किया। बकौल इरफान, “यह शानदार फिल्म है। पिछले साल की ‘फैन्ड्री’ भी शानदार फिल्म है। हर साल हैरान कर देने वाली नई प्रतिभाएं सामने आती हैं। यदि मुझे कुछ अच्छा प्रस्ताव मिलता है तो क्यों नहीं? मैं निश्चित रूप से करूंगा।”

फिल्म ‘वाक्या’ के विषय के बारे में इरफान ने बताया, “मुझे लगता है कि ‘वाक्या’ दिलचस्प है। यह भावनात्मक संकट पर आधारित कहानी है। भारतीय फिल्में अधिक से अधिक विषयोन्मुख हो रही हैं। 10 साल पहले चीजें अलग थीं।”

फिल्म ‘वाक्या’ आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की जरूरत पर आधारित है। यह दीपक कदम द्वारा लिखित और निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493